फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP leader and CHC in-charge said

भाजपा नेता व सीएचसी प्रभारी में कहा सुनी, धक्का मुक्की

Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP leader and CHC in-charge said
कप्तानगंज सीएचसी पर भाजपा नेता विनीत तिवारी से कर्मचारियों की हुई नोकझोंक। - फोटो : BASTI
भाजपा नेता व सीएचसी प्रभारी में कहासुनी, धक्का-मुक्की
विज्ञापन

दोनों ने एक दूसरे पर लगाया मारने-पीटने का आरोप
कप्तानगंज चौराहे पर धरना के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
कप्तानगंज (बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज पर मरीज को दिखाने पहुंचे भाजपा नेता व सीएचसी प्रभारी के बीच विवाद का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा नेता विनीत तिवारी ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार पर जहां मारपीट का आरोप लगाया, वहीं चिकित्सक ने भी भाजपा नेता को आरोपित किया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान घंटों काम बाधित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत कर मामला हल कराया। लेकिन यहां से निकलकर भाजपा नेता कप्तानगंज चौराहे पर कार्रवाई के लिए धरना देने लगे। देर शाम दोनों पक्ष की ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के ओझा गंज गांव के हरीश चंद्र पांडेय की बेटी की तबीयत खराब थी, जिसके बारे में जानकारी लेने के लिए भाजपा नेता विनीत तिवारी सीएससी कप्तानगंज पहुंचे। उन्होंने डॉ. विनोद कुमार से स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में बात कही । किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। डॉ. विनोद ने कहा कि एक मरीज के मामले में भाजपा नेता बातचीत करने आए थे और इस दौरान वह दबाव बनाने लगे, जिसको लेकर विवाद हो गया। वहीं भाजपा नेता विनीत तिवारी ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि वे पूरी बात सुनने के बजाय गुस्से में आ गए और अराजकतत्वों को बुला लिया और पीटा।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल ने दोनों पक्ष से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष कप्तानगंज को निर्देशित किया। इसके चलते कुछ देर के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बाधित रखा लेकिन अधिकारियों के कहने पर स्वास्थ्य सेवा बहाल करा दीं। इधर, अस्पताल से निकल कर यह भाजपाई कप्तानगंज चौराहे पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। बाद में देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एनके कलाल व सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष के आठ लोगों पर मुकदमा
पुलिस ने उक्त मामले में भाजपा नेता विनीत तिवारी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में डॉ. विनोद कुमार, चंद्र प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी व ध्रूप चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि डॉ. विनोद कुमार की तहरीर पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत विनीत तिवारी, तरुण त्रिपाठी, ओम प्रकाश ओझा व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed