फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP district panchayat president danced with girls on friend birthday in Basti

'राजा दिल मांगे चवन्नी उछाल के': दोस्त के बर्थडे पर BJP जिला पंचायत अध्यक्ष ने लड़कियों संग लगाए ठुमके, Video

Sat, 22 Jul 2023 10:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jul 2023 10:53 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि मेरे मित्र मनोज चौधरी का जन्म दिन था। उसी कार्यक्रम में मैं गया था। वहां मैंने किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की। 

विज्ञापन
BJP district panchayat president danced with girls on friend birthday in Basti
भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले में शनिवार को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का कुछ महिलाओं के साथ नाचते वीडियो वायरल हुआ। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है। वीडियो में उन्हें गाना सुनाने व महिलाओं के साथ माइक पकड़ कर खड़े होने का दृश्य वायरल हुआ है।

विज्ञापन

बताते हैं कि शुक्रवार की रात जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी अपने एक मित्र के आवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने रुधौली क्षेत्र के पिपरपतिया गांव गए थे। वहां नाच गाने का कार्यक्रम भी आयोजित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने पहले एक गाने की फरमाइश की इसके बाद वह खुद भी मंच पर चढ़ कर नाचने लगे। कुछ लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि मेरे मित्र मनोज चौधरी का जन्म दिन था। उसी कार्यक्रम में मैं गया था। वहां मैंने किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की। मंच पर मैं अपने समर्थकों के लिए गीत की फरमाइश कर रहा था। वीडियो वायरल कर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed