फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike riding thieves snatched the chain of a woman

Basti News: बाइक सवार उचक्कों ने महिला की चेन छीनी

Tue, 16 Sep 2025 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Sep 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riding thieves snatched the chain of a woman
महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरी में मंगलवार की शाम बाइक सवार उचक्कों ने महिला की चेन छीन ली। विरोध पर पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

लहरी निवासी साधिका देवी (26) पत्नी हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि शाम करीब साढ़े तीन बजे वह घर से पूरब दिशा की ओर खेत देखने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका और अचानक गले से सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने साधिका देवी को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था ताकि पहचान न हो सके। जाते समय बदमाशों ने धमकी दी कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे। घटना के बाद महिला घायल अवस्था में घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed