{"_id":"630d0a38635512375005a166","slug":"bike-riders-beat-up-four-friends-in-a-car-basti-news-gkp448700185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार चार दोस्तों को बाइक सवारों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार चार दोस्तों को बाइक सवारों ने पीटा
विज्ञापन

छावनी थाने के बबुरहवा के पास की घटना
खलीलाबाद से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे चारों दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/छावनी। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा के पास रविवार आधी रात को तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने पंचर बनवा रहे लग्जरी कार सवार चार दोस्तों को लहूलुहान कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबद थाने के बड़गो निवासी आवेश, गोला बाजार निवासी यांशू गुप्ता, आयुष कसौधन व विशाल विश्वकर्मा के रूप में हुई। आवेश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में कार सवार घायलों ने बताया कि वह खलीलाबाद से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
छावनी पहुंचने काफी देर हो गई। वह छावनी से वापस खलीलाबाद लौटने लगे। बबुरहवा गांव के पास कार का टायर पंचर हो गया। कार को हाईवे के किनारे रोक कर जैसे ही उतरे, तभी तीन बाइक पर सवार होकर तमंचा, लाठी-डंडा लिए कुछ लोग पहुंच गए। बाइक सवारों ने उन लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चर्चा है कि मनबढ़ युवकों का किसी से विवाद हो गया था। उन्हें मारने के लिए बाइक सवार ढूंढ रहे थे। कार सवारों पर शक के आधार पर उनकी पिटाई कर दी। यह भी चर्चा है कि चौकड़ी टोल प्लाजा के आगे कुछ लोगों ने असलहा लहराते हुए कार को रोकने का प्रयास किया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।