{"_id":"635973ba19505a664033f6cc","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-in-basti-basti-news-gkp4552322190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
बस्ती। फोरलेन हाईवे पर पुरानी बस्ती थाने के हड़िया चौराहे के पास मंगलवार की रात बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे सवार किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
चौकी इंचार्ज अस्पताल चौराहा ललितकांत यादव यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव निवासी दीपक कुमार यादव (35) पुत्र राम ललित वर्तमान में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवटिया में रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दीपक बाइक लेकर निकले।
बाइक पर मरवटिया निवासी अभिनव (13) पुत्र गंगासागर भी था। हड़िया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। दीपक तीन भाइयों में बड़े थे और उनका एक पांच साल का बेटा भी है। घटना से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।