{"_id":"68a23a2a3b7516df4b0ad091","slug":"bhatni-ayodhya-and-gorakhpur-gonda-passenger-trains-will-be-canceled-from-today-basti-news-c-207-1-bst1004-142113-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से निरस्त रहेगी भटनी-अयोध्या और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से निरस्त रहेगी भटनी-अयोध्या और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन
Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
गौर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोविंदनगर, टिनिच, गौर-बभनान के बीच (24-64) किलोमीटर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशन एवं नॉन इंटरलॉकिंग के चलते सोमवार और मंगलवार को रेलवे ने ब्लाक दिया है।
बस्ती से प्रयागराज जंक्शन को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का दो दिन बस्ती के बजाय मनकापुर जंक्शन से संचालन होगा। इसके साथ ही भटनी-अयोध्या व गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते आने-जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से गोविंद नगर से बभनान तक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 18 और 19 अगस्त को ब्लाॅक दिए जाने से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, तो कई एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
ब्लॉक के चलते जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। उनमें 18 और 19 अगस्त को भटनी से चलकर अयोध्या धाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन,गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर, गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर ट्रेन, सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 19 अगस्त को लखनऊ-पाटिल पुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
जबकि 18 और 19 अगस्त को बस्ती से प्रयागराज को जाने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर जंक्शन से चलाई जाएगी। जिसके चलते यह ट्रेन दो दिन मनकापुर और बस्ती के बीच में निरस्त रहेगी।