{"_id":"5d4081778ebc3e6cb713cad4","slug":"bhadreswar-basti-news-gkp315891081","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... चार लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो... चार लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
भदेश्वरनाथ मंदिर मे लगी कांवडियो की भीड़।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
चार लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
भद्रेश्वरनाथ में 36 घंटे तक होता रहा जलाभिषेक
सोमवार से मंगलवार शाम तक पहुंचते रहे कांवड़िए
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। हे जगत के स्वामी भगवान शिव, मेरे सभी बुरे सपनों, अपशकुन, दुर्गति, मन की बुरी भावनाएं, भुखमरी, बुरी लत, भय, चिंता, संताप, अशांति, उत्पात, ग्रह दोष और सारी बीमारियों से मेरी रक्षा करें। इस कामना के साथ श्रावण त्रयोदशी पर शिवभक्तों ने अपने आराध्य का अभिषेक किया। अयोध्या से पावन सरयू नदी का जल भरकर लाए करीब चार लाख कांवड़ियों ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। सोमवार मध्य रात्रि से मंगलवार शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। शहर के प्रताप तिराहे से मंदिर तक करीब पांच किलोमीटर की कतार में झूमते-गाते कांवड़ियों को देखकर श्रद्घालु निहाल हुए।
भद्रेश्वरनाथ के अलावा तिलकपुर, देवरिया माफी आदि शिव मंदिरों पर भी शिवभक्तों का हुजूम पहुंचा। इस बार पुलिस प्रशासन के अभूतपूर्व इंतजाम के चलते कांवड़ियों को कोई असुविधा नहीं हुई। इस महा आयोजन के सकुशल संपन्न होने पर डीएम माला श्रीवास्तव और एसपी पंकज कुमार के अलावा पूरी पुलिस एवं प्रशासनिक मशीनरी ने राहत की सांस ली। मंदिर परिसर खासकर गर्भगृह में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग का सबसे अधिक फायदा मिला।
26 जुलाई से कांवड़ यात्री अयोध्या धाम से सरयू नदी का पवित्र जल लेने अयोध्या रवाना हुए। 28 जुलाई से ही उनके पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। काफी संख्या में कांवड़ियों ने कुआनो नदी के अमहट घाट पर पूजा-अर्चना की और शुभ घड़ी आने का इंतजार किया। अबकी बार तिथियों का संयोग ऐसा था कि रविवार/सोमवार रात्रि से ही लोग जल चढ़ाने लगे थे।
विज्ञापन
कारगर रहे मेडिकल कैंप और सीसी कैमरे
जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थान-स्थान पर मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही बैरीकेडिंग की गई है। पूरे यात्रा मार्ग को 14 सेक्टर और सात जोन में बांटा गया था। भद्रेश्वर नाथ धाम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा कर निगरानी करने करा नतीजा है कि कुछ अप्रिय नहीं हुआ। हालांकि, इसके लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक, नौ सीओ, 30 प्रभारी निरीक्षक, 154 नायब दरोगा,12 सौ सिपाही और दीवान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
फोटो
तेरस पर रात से ही उमड़ने लगे भक्त
ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सावन के तेरस मंगलवार को भोले भक्तों ने जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों पर आस्था के जल से जलाभिषेक किया। देर रात से ही शिव मंदिरों भक्त उमड़ पड़े। यहां घंटा-घड़ियाल बजने लगा। देर रात से शुरू अभिषेक मंगलवार को पूरे दिन जारी रहा।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिव मंदिरों पर रात से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करके मंदिरों पर पूजा अर्चना की। क्षेत्र के झुंगीनाथ मंदिर पंडूलघाट, दुखछोर नाथ धाम मरवटिया तिवारी, त्रिलोकपुर, मानपुर, नरायनपुर तिवारी, पगार, बेलघाट, बिहरा, महादेवरी सहित कई गांवों में रात से ही शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। झुंगीनाथ, दुखछोर नाथ, महुलानी, गुप्त नाथ में मेले का आयोजन हुआ।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। झुंगीनाथ चक्रेशरनाथ, नैकापार, सबई रमवापुर, गुलौरी गुलौरी आदि शिवमंदिर पर भीड़ उमड़ी व मेले का भी आयोजन हुआ। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार देवाधिदेव भगवान शिव को मनाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिव भक्त हर-हर, बम-बम का उद्घोष करते निकल पड़े। केसरिया वस्त्र धारण किए हुए कांवड़ियों की टोली क्षेत्र के बेहिलनाथ, थालेश्वरनाथ कोरऊ ,पिंडियोश्वर बानपुर आदि शिव मंदिरों जलाभिषेक किया। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार कुआनो नदी के किनारे स्थित महादेवा मंदिर पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार की भोर में ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए।
भक्ति के सुरों के बीच थिरकते रहे कांवड़िए
बस्ती कांवड़िया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भद्रेश्वरनाथ धाम में कांवड़ उत्सव पर बस्ती कांवड़िया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिविर का आयोजन किया। शिविर में हजारों कांवड़ यात्रियों को भोजन प्रसाद, चिकित्सा सुविधा, चाय-नाश्ता, फलाहार कराया गया। इस दौरान शिव जागरण में भोले भक्त थिरकते रहे।
भगवान शिव के भजनों के बीच-बीच में देश भक्ति के तराने भी गाए गए। जिस पर पूरे शिविर में तिरंगा लहराता रहा। कार्यक्रम संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष नंद किशोर साहू व सचिव संजय द्विवेदी ने किया। भजन गायक बहादुर वर्मा, धीरेंद्र सिंह, पंकज गोस्वामी, धनंजय सिंह, धन्नू सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की जीवंत प्रस्तुति दी। कांवड़ियों के स्नान के लिए 20 वाटर पोस्ट लगाए गए थे, जो 36 घंटे अनवर सेवा देता रहा। सैकड़ों मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में डॉक्टरों की तीन टीमें सेवा करती रहीं। बेहतर प्रबंधन के लिए एसपी पंकज कुमार, एएसपी पंकज और कोतवाल एमपी चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। सरदार प्रभुप्रीत सिंह, जेई राधे श्याम पांडेय, संजय जायसवाल, डॉ. अजित नायक, डॉ. बैजनाथ को भी सम्मानित किया गया।