फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Beter for crop to rain

ग्रामीण क्षेत्रों में हुई मध्यम बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम

Fri, 22 Jul 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Beter for crop to rain
ग्रामीण क्षेत्रों में हुई मध्यम बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बारिश का आगाज हो गया है। बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर बृहस्पतिवार तीन बजे तक होती रही। बृृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर हल्की और ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली तो फसलों के लिए यह पोषण का काम करेगी। अभी तक रोपी गई धान की फसल में बढ़वार नहीं हो रही थी। पौधे सूख रहे थे। लेकिन बारिश गन्ना व धान के लिए अमृत मानी जा रही है। वहीं, खेतों में पर्याप्त नमी के बाद दलहन, तिलहन व हरे चारे की बुवाई शुरु हो जाएगी। प्रगतिशील किसान चौधरी मोहम्मद इशिहाक ने बताया कि बारिश का पानी अभी खेतों में दिखना शुरू नहीं हुआ है लेकिन नमी की कमी को पूरा जरूर कर दिया है। यह हर प्रकार की फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

------
तापमान कम होने से तेज होगी फसलों की बढ़वार
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान तीस और न्यूनतम 25.5 के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान कम होने से फसलों की बढ़वार में तेजी आएगी पौधों का समुचित विकास होगा। जिससे उत्पादन बढ़िया प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ग्रामीण क्षेत्रों में पानी जमा होने से हुई समस्या
हर्रैया। हर्रैया-बभनान चौराहे के पास बने ब्रिज की नीचे बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के कारण करीब तीन फुट तक पानी जमा हो गया। इससे गाड़ियों व पैदल आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों को तुरंत पानी निकासी का निर्देश दिया। इसके बाद राजस्व व नगर पालिका कर्मी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता आत्माराम पाठक के घर के सामने बने पक्के रैंप को तोड़ने की तैयारी करने लगे। आत्माराम के विरोध के बाद पंपसेट लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। मौके पर नायब तसीलदार निखिलेश चौधरी, अधिशासी अधिकारी संजय राव आदि मौजूद रहे।

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के महुली मुख्य मार्ग पर देईसाड़, महसों चौराहा, शंकरनगर, लक्ष्मीबाई नगर, लोहिया नगर आदि वार्डों में बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के कारण पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को आने जाने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed