फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Berths available on two 'Puja Special' trains

Basti News: दो और तीन को पूजा स्पेशल ट्रेनों में बर्थ खाली

Sat, 31 Oct 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Berths available on two 'Puja Special' trains
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
बस्ती। धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व पर महानगरों के लिए चलाई जा रही त्योहार विशेष स्पेशल ट्रेनों में परदेसियों को कंफर्म बर्थ मिल सकती है। यदि समय रहते टिकट की बुकिंग करते हैं तो आसानी से यात्रा सुगम हो जाएगी। बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते गुजरने वाली कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों में 2 और 3 नवंबर को बर्थ खाली हैं, जिसे यात्री बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05193 छपरा-पठानकोट त्योहार विशेष स्पेशल ट्रेन में 2 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 74, तृतीय में 286 और इकॉनमी श्रेणी में 75, 9 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 49, तृतीय में 284 व इकॉनमी श्रेणी में 106 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05085 छपरा आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन में 3 नवंबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 6, द्वितीय श्रेणी में 99, तृतीय श्रेणी में 323 व इकॉनमी श्रेणी में 112 बर्थ, 10 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 20, तृतीय में 219, तृतीय इकॉनमी श्रेणी में 62 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।

9:15 घंटे की देरी से आई गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल
रेलवे समय सारिणी के अनुसार बस्ती के रास्ते जाने वाली गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन को सुबह 7:52 बजे आने का समय था। लेकिन 9:15 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 5:06 बजे स्टेशन पर आई। इससे यात्रियों को दिनभर तेज हवा और बरसात के चलते मुश्किलों का सामना करते हुए स्टेशन पर बैठना पड़ा। इसके अलावा जननायक एक्सप्रेस दो घंटे, छपरा-अमृतसर 1:30 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 1:36 घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर 2:37 घंटे, जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल दो घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे, हड़पसर-गोरखपुर स्पेशल छह घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 5:15 घंटे, गोरखपुर- हड़पसर स्पेशल एक्सप्रेस 1:30 घंटे और अंबाला कैंट- मऊ स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5:30 घंटे की देरी से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed