फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Begum Khair Girls Inter College wins district level handball competition

Basti News: जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज विजयी

Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Begum Khair Girls Inter College wins district level handball competition
- शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

- जिलास्तरीय अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता में टीम खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में सोमवार को अंतरविद्यालयी जनपद स्तरीय बालक और बालिका वर्ग में हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आठ से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम और बालक वर्ग में जीआरएस इंटर कॉलेज सक्सेरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि ने बॉल उछाल कर किया गया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी हुई। इसके अलावा बालक वर्ग में जीआरएस इंटर कॉलेज सक्सेरिया टीम विजेता बनी। दोनों टीमें अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। निर्णायक में जिला क्रीड़ा सचिव अमित कुमार, माता प्रसाद, अजय कुमार, प्रभाकर रंजन ओझा ने सहयोग किया। अमृता, नंदिनी, सना, प्रतिभा, मधु, मान्या, पूर्वी, फातिमा, माही, सृष्टि, कविता, शालिनी, महक, अंशिका, रेशमा, सलोनी, ममता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में अभिषेक, रघु, राज, अमित, विपेश, विशेष, शिवांश ने बेहतर प्रदर्शन से ध्यान खींचा। कोच विकास सोनकर ने सहयोग किया। प्रधनाचार्य बेगम खैर मुस्लिमा खातुन ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed