{"_id":"65f5f73e6466c02f3f06e326","slug":"become-healthy-with-balanced-diet-and-yoga-dr-laxmi-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113165-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलित आहार व योगासन से बनें निरोगी : डाॅ. लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतुलित आहार व योगासन से बनें निरोगी : डाॅ. लक्ष्मी
Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयुष विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। संतुलित आहार व योगासन के जरिए निरोगी हुआ जा सकता है। इसलिए हर किसी को स्वच्छ व संतुलित आहार करना आवश्यक होता है। मोटे अनाज का सेवन गर्भवती महिलाओं समेत सभी के लिए लाभदायी होता है। यह बातें नगर बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान चलाते हुए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार की प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की ओर से स्वस्थ आहार प्रथाओं पर जागरूकता शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा है। का कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. रामशंकर गुप्ता की अगुवाई में इस तरह के शिविर का आयोजन नगर बाजार समेत शुभही, तिलकपुर, बखरिया, भदावल, मखौड़ा धाम, जनवल, पिपरा गौतम, मुंडेरवा, ओझागंज, मुसहा, कोर्ट एरिया, पोखरा बाजार, महराजगंज, हर्रैया व विक्रमजोत में किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे व गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं।