{"_id":"682b84d502af374a7a0e9177","slug":"beaten-while-taking-out-bricks-from-the-pit-case-filed-against-eight-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136839-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गड्ढे से ईंट निकालते समय पीटा, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गड्ढे से ईंट निकालते समय पीटा, आठ पर केस
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के करमी बुजुर्ग गांव में गड्ढे से ईंट निकालते समय मारपीट के आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर में सविता निवासिनी करमी बुजुर्ग ने कहा कि उनकी जमीन के कुछ हिस्से में गड्ढा है। गड्ढे में ईंटें हैं। बरसात में पानी भरने से ईंट खराब हो जातीं, इसलिए रविवार को वह पति राजेंद्र विश्वकर्मा व बेटी के साथ ईंटें निकाल रही थी। उसी समय गांव के कियामुद्दीन, साहिद, वाहिद, इब्राहिम, अनस, हमीदा खातून सब्बू खातून तथा रसीदा खातून लाठी-डंडा मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख आरोपी गाली व जान से मारने की धमकी देते भाग गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि केस पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक जीतेंद्र मिश्र को सौंपी गई है। संवाद
अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी जली
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना बाजार में रविवार की रात कमरूद्दीन के फूस की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसमें रखा सामान जल गया। आग की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो आग फैल सकती थी। इससे पूरे बाजार में आग लगने का खतरा था। घटना के समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। संवाद
मारपीट के मामले में छह पर केस
कलवारी। थाना क्षेत्र के अगौना गांव के पास 12 मई को कार रोक कर पिटाई के आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर में मिश्री लाल निवासी धोबहट थाना कलवारी ने लिखा है कि 12 मई को वह अपने बेटे हरि ओम, पत्नी विमला देवी के साथ बहन के घर गए थे। वापस आते समय अगौना गांव के पास अंबिका, पिंटू, प्रमोद, मनीष यादव, शिव भगत तथा रोशन उसके कार को रोक लिया और बेटे हरिओम को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दलित उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी का केस
बस्ती। कलवारी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बलवा, छेड़खानी व मारपीट की घटना में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने एकराय होकर उन्हें, उनकी बेटियों को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। एक आरोपी ने बेटी के चेहरे पर ब्लेड से वार किया। बेटियों को बेइज्जत करने की नीयत से बाल पकड़कर खेत में कीचड़ में पटक दिया और अश्लील हरकत की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सिकंदर आलम समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, दो पर केस
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। कड़र खास निवासी फातमा खातुन का आरोप है कि विपक्षियों ने रंजिश उन्हें मारपीट कर अपशब्द कहा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरिफ व उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
मारपीट में युवक घायल, केस दर्ज
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने खजुहा गांव में मारपीट का केस दर्ज किया है। खजुहा निवासी सूर्यप्रकाश चौधरी का आरोप है कि उनके चार लोगों ने मैरिज हाल के सोफे को गंदा किया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। बीच-बचाव के लिए आए उनके बेटे अभिषेक चौधरी को विपक्षियों ने डंडे व धारदार हथियार से मारापीटा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी अमन कसौधन, सूरज, अवनीश व राम गोपाल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद