फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDA sealed the under construction building of former MLA's son

Basti News: बीडीए ने सील किया पूर्व विधायक के बेटे का निर्माणाधीन भवन

Thu, 11 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
BDA sealed the under construction building of former MLA's son
स्टेशन  रोड पर निर्माणाधीन भवन सील करती बीडीए टीम।
बस्ती। हत्या के एक मामले में जेल में निरुद्ध चल रहे पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के पुत्र नागेश प्रताप सिंह का भवन निर्माण से संबंधी मामला उलझ गया है।
विज्ञापन

बुधवार काे स्टेशन रोड स्थित उनके निर्माणाधीन भवन को सी कर दिया गया। बीडीए एक्सईएन हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में टीम पहुंची और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए उसे सील कर दिया। भवन के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता नागेश के निर्माणाधीन मकान पर बीडीए की कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय है। राजनीतिक गलियारों में यह मामला सुर्खियों में आ गया है। चूंकि नागेश हत्या के मामले में जेल में निरद्ध है। इसलिए उनकी तरफ मजबूत पक्ष भी बीडीए टीम के सामने नहीं रखा जा सका। बीडीए एक्सईएन हरिओम ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि स्टेशन रोड पर नागेश ने निजी अस्पताल के सामने लगभग 200 वर्ग मीटर भूखंड पर बिना मानचित्र के ही भूतल का निर्माण कराया है। यह भवन अभी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएम रवीश गुप्ता की अनुमति के बाद बीडीए सचिव/एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश पर भवन को सील करने की कार्रवाई की गई है। यदि इसके बाद भी निर्माण किया गया तो आगे और कार्रवाई होगी। इस मौके पर अवर अभियंता शैलेश सहाय व प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed