{"_id":"68a8dcd636b1bad5e1033778","slug":"basti-victorious-in-divisional-table-tennis-sant-kabir-nagar-runner-up-basti-news-c-207-1-bst1004-142405-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंडलीय टेबल टेनिस में बस्ती विजयी, संतकबीरनगर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंडलीय टेबल टेनिस में बस्ती विजयी, संतकबीरनगर उपविजेता
Sat, 23 Aug 2025 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
कृषक इंटर कॉलेज गौर में मंडल स्तरीय आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को किया
गौर। महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज शुक्रवार को मंडल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीनियर वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज गौर की टीम विजयी रही, जबकि संतकबीरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज मेहदावल की टीम उपविजेता घोषित हुई।
शुभारंभ कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं आयोजक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टेबल टेनिस सीनियर बालक वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज गौर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह, सूर्यांश, शिवांश, अरुण ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता घाषित किए गए। संतकबीरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज मेहदावल के खिलाड़ी रवि किशन, राजा बाबू, आदित्य उपविजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में खलीलाबाद और बस्ती के बीच मुकाबला हुआ। कृषक इंटर कॉलेज गौर के प्रवीण कुमार गौड़, मोहम्मद उमम, मुकेश कुमार शुक्ला और दीपेश विजेता रहे। डीएवी इंटर कॉलेज मेहदावल के छात्र रवि किशन उपविजेता बने। सब जूनियर बालक वर्ग में हर्षित पांडेय, सुधांशु शुक्ला, राजकुमार, अंश सोनी, अदनान विजेता रहे।
सीनियर बालिका वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज गौर की छात्रा दीपिका और नेहा ने परचम लहराया और विजेता बनीं। प्रधानाचार्य ने विजेता व उपविजेता टीमों पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि मंडल स्तरीय टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम अब प्रदेश की टीम में भाग लेगी। प्रबंधक उषा शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। विवेक श्रीवास्तव, अमरजीत वर्मा,मनोज कुमार वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक, अखिलेश कुमार वर्मा, अनीस अहमद खान, संतोष शुक्ला, पवन कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार सिंघल, अभय कुमार उपाध्याय, प्रत्यूष कुमार सिंह, पवन कुमार, अमरेंद्र प्रताप, संदीप मणि, मीरावती उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार वरुण आदि मौजूद रहे।