{"_id":"687e8fc40a6dab322c087387","slug":"basti-news-teen-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-young-man-in-critical-condition-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140558-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर किशोर की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर किशोर की मौत, युवक गंभीर
Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
- परशुरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास हुआ हादसा
बस्ती। परशुरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर-मसकनवां मार्ग पर बेनीनगर पुलिया के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल पर सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन परिजन निजी चिकित्सालय ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर निवासी तिलकराम सोनकर का 15 वर्षीय बेटा सचिन सोनकर गांव के अर्जुन सोनकर पुत्र बुद्धू के साथ सिकंदरपुर बाजार जा रहा था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे दोनों बेनी नगर पुलिया के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। तेज झटका लगने से अर्जुन दूर जा गिरा, जबकि सचिन ट्रैक्टर के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने से सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।