फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News : Passengers are troubled by the delay in trains

Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी से मुसाफिर परेशान

Tue, 22 Jul 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Basti News : Passengers are troubled by the delay in trains
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। देरी से चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों के चलते यात्रियों को कई घंटे तक स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, कांवड़ यात्रा के चलते परिवहन निगम की बसों का रूट डायवर्जन होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दुश्वारियाें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे समय सारणी के अनुसार सोमवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली कुशीनगर सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस का स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 5:28 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 15 घंटे से अधिक देरी से स्टेशन पहुंची। इससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे तक ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी, जिससे वे काफी परेशान नजर आए। वहीं, गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे लेट रही। जबकि दरभंगा-नई दिल्ली अप एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी-कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक शमीम ने बताया कि ट्रेनों का संचालन रेलवे समय सारणी के अनुसार कंट्रोल रूम व बोर्ड के जरिये होता है। सूचना मिलते ही यात्रियों को अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed