Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti-Ayodhya highway opened late in the evening... traffic movement restored

Basti News: देर शाम बस्ती-अयोध्या हाईवे खुला... बहाल हुआ आवागमन

Sun, 08 Nov 2026 08:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Basti-Ayodhya highway opened late in the evening... traffic movement restored
बस्ती। बस्ती-अयोध्या हाईवे शाम पांच बजे के बाद चालू कर दिया गया है। अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शनिवार को पूर्ण होने के बाद रविवार को दोपहर बाद से ही आवागमन में ढिलाई देनी शुरू कर दी गई। गैर जनपद एवं गैर प्रांत के छोटे चार पहिया एवं अन्य बड़े वाहन रुक-रुक कर अयोध्या की तरफ जाने दिया जा रहा था। शाम प्रतिबंध पूरी तरह से हटा दिया गया। रात आठ बजे तक हाईवे पर आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर छह नवंबर की मध्यरात्रि से बस्ती- अयोध्या हाईवे बंद कर दिया गया था। बिहार और गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन बस्ती की तरफ आने के बाद फंस गए। कुछ तो परिवर्तन मार्ग से उतरौला, गोंडा के रास्ते और कुछ वाहन टांडा पुल होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पकड़कर निकल गए। मगर कई वाहन बस्ती सीमा में पहुंचने के बाद ढाबों एवं सड़कों के किनारे खड़े कर दिए गए थे। हाईवे का रूट डायवर्जन समाप्त होने के बाद यह वाहन निकलने लगे हैं। रविवार को दोपहर बाद से वाहनों को धीमी रफ्तार में हाईवे पर छोड़ा जा रहा है। रात आठ बजे के बाद आवागमन बिल्कुल सामान्य हो गया। यातायात पुलिस पॉलीटेक्निक चौराहा, फुटहिया चौराहा, मनौरी चौराहा पर मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रही। रास्ता खुलने के बाद भी यातायात पुलिस सावधानी पूर्वक वाहनों को निकालने में मददगार साबित हुई।
विज्ञापन

शहर में भी भीड़ हुई सामान्य, आवागमन सुचारु
दिवाली के दिन शहर में पिछले दो दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। ज्यादातर लोग खरीदारी आदि काम निपटाने के बाद त्योहार मनाने के लिए घरों में रह गए। बहुत जरूरी काम से लोग बाहर निकल रहे थे। जिससे शहर में शनिवार की तरह हलचल नहीं रही। गांधीनगर मार्ग पर आवागमन सुचारु रूप से बहाल होता रहा। जबकि मालवीय मार्ग, पचपेड़िया मार्ग, बड़ेवन में भी जाम जैसी स्थिति नहीं रही। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली के दिन भी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस मुस्तैद रही। अनजान लोगों को सही रास्ता सुझाने के साथ जाम कहीं नहीं लगने दिया गया। सड़क के किनारे एवं बाजार क्षेत्र में अनावश्यक रूप से सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया गया। इस वजह से आवागमन सुचारु रूप से बहाल होता रहा। कंपनीबाग, रोडवेज, रौता चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पूरे दिन पुलिस यातायात व्यवस्था संभालते नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे का आवागमन अब सामान्य हो गया है। रविवार की शाम से रास्ता खोल दिया गया है। भारी वाहनों को सावधानी के साथ निकलवाया जा रहा है। वैसे जाम की स्थिति कहीं नहीं रही। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed