फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bandra-Gorakhpur Special 15 and a half, Barauni-New Delhi 5:30 hours late

बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल साढ़े 15, बरौनी-नई दिल्ली 5:30 घंटे लेट

Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bandra-Gorakhpur Special 15 and a half, Barauni-New Delhi 5:30 hours late
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के खलीलाबाद,बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को बांद्रा गोरखपुर स्पेशल और बरौनी-नई दिल्ली ट्रेन को लेकर हुई। इन ट्रेनों से सफर करने वाले अधिकतर यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पड़े। बस्ती के रास्ते जाने वाली भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को निरस्त रही।
विज्ञापन


रेलवे समय साड़ी के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। बांद्रा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन सबसे ज्यादा 15:30 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन के बस्ती रेलवे स्टेशन पर आने का समय भोर में 4:50 बजे है। लेकिन, यह ट्रेन समाचार लिखे जाने तक स्टेशन पर नहीं आई है। रेलवे पूछताछ काउंटर के अनुसार बांद्रा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन रात में 8:30 बजे पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

इसी तरह बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 5:30 घंटे की देरी से चल रही है। जबकि कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस 3:30 घंटे,नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा 3 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्री वैभव श्रीवास्तव, अनुराग यादव व महिला यात्री संजू उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन इतना विलंब हो गई है, कि अब सफर करना मुश्किल हो गया है। मजबूर होकर टिकट कैंसिल कराकर घर लौट पड़ रहा है। ट्रेन स्टेशन पर कब आएगी। इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है। समय सारणी बोर्ड पर ट्रेन लेट होने की सूचना बार-बार बदल रही है। इसके साथ ही ट्रेनों के विलंब होने की सूचना लगातार अलाउंस भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed