{"_id":"6589ca26ca5c1d24e2015f86","slug":"ballast-flew-due-to-tire-burst-told-that-90-thousand-rupees-were-looted-by-shooting-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8991-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टायर फटने से गिट्टी उड़कर लगी, बता दिया गोली मारकर 90 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टायर फटने से गिट्टी उड़कर लगी, बता दिया गोली मारकर 90 हजार की लूट
Tue, 26 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती । चावल लदे ट्रक का टायर फटने से उड़ी सड़क की गिट्टी लग जाने पर कुछ लोगों ने चालक को जमकर पीटा। चालक ने टायर में गोली मारकर 90 हजार रुपये लूट लेने की सूचना दे दी। बाद में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सोनूपार पुलिस चौकी के सामने ट्रक का टायर फट गया। इससे सड़क के किनारे पड़ी गिट्टी उड़कर कुछ लोगों को लग गई। उन लोगों ने ट्रक चालक से विवाद करना शुरू कर दिया और मारपीट हो गई। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज के बनकटी के भोला राइस मिल से रविवार रात एक ट्रक पर चावल का खंडा लादा गया। बभनान के एक व्यापारी ने गोंडा के एक केमिकल फैक्ट्री में ले जाने के लिए लोड कराया था। हर्रैया थाने के भिटहनिया निवासी नरेंद्र पाठक ट्रक लेकर जा रहा था। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार तिराहे पर चालक अस्पताल और कंपनीबाग रोड पर मुड़ने को लेकर भ्रमित हो गया। ऐसे में वह बाएं मुड़कर कंपनीबाग रोड पर जाने के बजाए सीधे कैली अस्पताल रोड पर बढ़ गया। तभी सड़क के किनारे बैठे कुछ लोगों से रास्ता पूछा।
उनके बताने के बाद ट्रक चौकी के सामने से मोड़ने लगा। तभी ट्रक का पीछे का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। चालक कहने लगा कि जिन लोगों से उसने रास्ता पूछा, उन्हीं लोगों ने टायर में गोली मार दी। जबकि टायर दगने से रोड की गिट्टी उड़कर रास्ता बताने वालों को लग गई। इसके बाद विवाद शुरू हुआ और लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
चालक ने टायर में गोली मारकर 90 हजार रुपये छीन लेने का पुलिस से आरोप लगाने लगा। उसने एक बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया। पुलिस ने उस नंबर के आधार पर कोतवाली थानाक्षेत्र के अमहरी निवासी दिनेश तिवारी का पता लगाया। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। एसएचओ के अनुसार पूछताछ में पाया गया कि उन लोगों में गिट्टी लग जाने की वजह से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।