फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bakrid prayers read amidst peace and harmony

अल्लाह की राह में कुर्बानी के साथ मनी ईदुलजुहा

Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers read amidst peace and harmony
ईद उल अजाहा पर गले मिलकर बधाई देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BASTI
शांति-सौहार्द के बीच पढ़ी बकरीद की नमाज
विज्ञापन

अल्लाह की राह में कुर्बानी के साथ मनी बकरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ईदुलअजहा का त्योहार बुधवार को शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। मस्जिदों के बाहर शांति व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनाती रही। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी अल्लाह की राह में अदा की।

शहर की कटरा मस्जिद, खैर मस्जिद, मस्जिद जीयन बाबू, मस्जिद निसार हुसैन, जामा मस्जिद गांधी नगर, मस्जिद हाफिले मिल्लत रहमतगंज, नूरानी मस्जिद, दारूल ऊलूम, हुसैनी मस्जिद, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन रोड, मंगल बाजार, घरसोहिया सहित शहर व शहर से सटे गांव में विशेष नमाज अदा की गई। कुर्बानी के इस त्योहार का मुसलमानों में विशेष महत्व है। इस धर्म के अनुयायी अपने पैगंबर हजरत इब्राहिम व हजरत इस्माइल की कुर्बानी को याद करते हुए जानवर की कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी का मांस गरीबों व करीबी रिश्तेदारों में वितरित किया जाता है। इसी दिन मक्का में हज यात्रा का भी आयोजन होता है। खुशी का त्योहार होने के कारण इसदिन नए कपड़े पहनने व अच्छे पकवान बनाने का विशेष चलन है। इस दिन का विशेष पकवान सेवई घरों में बनाई जाती है। किसी के भी आने पर सेवई आदि उसे परोसा जाता है। ग्रामीण कस्बों व गांव में भी बकरीद का पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के लिए लोग कम ही घरों से निकले। थोड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों व ईदगाह में पहुंचकर नमाज अदा की। लोगों से कहा गया था कि वह भीड़-भाड़ न लगाए तथा कुर्बानी घरों में या निजी परिसर में ही कराएं। खुली जगह पर कुर्बान बिल्कुल न दें। कुर्बानी के समय का न तो वीडियो बनाए और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। गनेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी बाजार चौक, शंकरनगर चौराहा, मोहम्मदपुर आदि स्थानों पर निगरानी रखी। गश्त कर लोगों को भरोसा दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है। गश्त में एसआई सुरेंद्र प्रसाद, कांस्टेबिल शिवनाथ, तेज प्रकाश, कामोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed