फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Backward settlement again in governance review, clarification sought from 18 officials

Basti News: शासन की समीक्षा में फिर पिछड़ा बस्ती, 18 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 01 Aug 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Backward settlement again in governance review, clarification sought from 18 officials
बस्ती। शासन स्तर पर जून के मासिक मूल्यांकन में फिर बस्ती जिला पिछड़ गया है। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि आईजीआरएस की समीक्षा में राज्य स्तर पर बस्ती को 46वां स्थान मिला है। यह संतोषजनक नहीं है। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर 18 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि समीक्षा बैठक में बार-बार प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्तापरक सुधार के लिए चेतावनी दी जा रही है। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। अधीनस्थ भी स्थलीय जांच एवं आवेदक से वार्ता किए जाने के निर्देश को गंभीरतापूर्वक नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में घोर लापरवाही का परिचय देकर गुणवत्ताहीन आख्या भेजी जा रही है। उन्होंने इस पर चिंता जताई है। जिलाधिकारी ने भी नाराजगी प्रकट करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed