फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayush camps in flood affected villages, treatment done

बाढ़ग्रस्त गांवों में लगे आयुष शिविर, हुआ मुफ्त इलाज

Mon, 24 Oct 2022 04:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
Ayush camps in flood affected villages, treatment done
बाढ़ग्रस्त गांवों में लगे आयुष शिविर, हुआ इलाज
विज्ञापन

बस्ती। जिले के बाढ़ग्रस्त गांवों में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने आयुष शिविर का आयोजन किया और मुफ्त परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इन शिविरों का लाभ उठाया।
बस्ती-संतकबीरनगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव की अगुवाई में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र विक्रमजोत, रजवापुर, नेदुला, ओझागंज, महाराजगंज, जनवल, लालगंज, कलवारी, पिपरा गौतम, दुबौलिया व बरसांव सहित अन्य गांवों में ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान’ के तहत निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर व आयुर्वेद अनुभव संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और आवश्यक औषधियों जैसे आयुष काढ़ा, च्यवनप्राश, ज्वर, कास श्वास व अन्य रोगों से संबंधित औषधियों का वितरण किया गया। इन शिविरों में महराजगंज के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, फार्मासिस्ट चंद्रभान, स्वास्थ्य कर्मी शिवयज्ञ, शत्रुघ्न वर्मा व योग प्रशिक्षक राममूरत चौधरी आदि की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed