फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Avadh University examinations will be held from July 21

21 जुलाई से होंगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Wed, 23 Jun 2021 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Avadh University examinations will be held from July 21
21 जुलाई से होंगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन

गौर/बस्ती। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध सभी महाविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 21 जुलाई से होंगी, जो 13 अगस्त तक चलेंगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने दी है।
कोरोना संक्रमण के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं। शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम सहित सभी कक्षाओं के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराना सुनिश्चित किया है। इस बार की परीक्षा में परीक्षार्थियों को पचास प्रतिशत सेलेबस की कटौती की गई है। अब परीक्षार्थियों को तीन घंटे के बजाए डेढ़ घंटे की परीक्षा देनी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से समय सारिणी जारी कर दी है, जिसे परीक्षार्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां कोरोना संक्रमण को देखते की जा रही हैं। इस बार की परीक्षा में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से काफी फेरबदल किया गया है। परीक्षा में अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी ही शामिल होंगे। जबकि प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी शासन के निर्देश पर प्रमोट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं महाविद्यालय की वेबसाइट सहित सूचना पट पर परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed