फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attempt to set fire to diesel

डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास

Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Attempt to set fire to diesel
डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। तेनुआ गांव में विवाहिता पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बेटी को दूध पिलाने को लेकर जेठ और ससुर ने विवाहिता को मारा पीटा। सोमवार दोपहर बाद ससुर और जेठ ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटरा खुर्द गांव निवासी शकीला की पैकोलिया थानाक्षेत्र के तेनुआ के शफीक से करीब सात वर्ष पहले शादी हुई थी। शफीक दो-तीन वर्षों से सऊदी अरब में रहता है। उनकी शिमरन नाम की दो वर्षीय पुत्री है। पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी को बच्ची को दूध नहीं मिलने के कारण ससुर, जेठ आदि ने मिलकर मारा पीटा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और सुलह-समझौता करा दिया। सोमवार को दिन के करीब सवा बारह बजे डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। उसने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस उसे डीजल से भीगे कपड़ों में थाने ले गई। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed