फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attack on Pattidar with sharp wipon

पट्टीदार पर दरवाजे के सामने प्राण घातक हमला,युवक गंभीर

Wed, 27 Apr 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Attack on Pattidar with sharp wipon
पट्टीदार पर दरवाजे के सामने धारदार हथियार से जानलेवा हमला
विज्ञापन

विक्रमजोत/छावनी (बस्ती)। दरवाजे के सामने से जाते समय अपशब्द कहने के मद्देनजर छावनी थाना क्षेत्र के कौवाडाड़ में पट्टीदारों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे युवक के पैर व हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र के कौवाडाड़ निवासी शीतला प्रसाद उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र राजेश उपाध्याय किसी काम से घर से जा रहे थे। पट्टीदार अर्जुन उपाध्याय के दरवाजे के सामने पहुंचने पर अर्जुन उपाध्याय ने अपशब्द कहा। राजेश ने आपत्ति की तो हाथापाई करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अर्जुन की पत्नी ने गड़ासे से राजेश के ऊपर वार कर दिया। जिससे उनके पैर में घुटने के नीचे गंभीर चोट आई है। घायल राजेश का इलाज छावनी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में विवाद का कारण राजेश उपाध्याय के घर के सामने स्थित जमीन बताई गई। जिसके बारे में करीब 60 वर्ष पहले पूर्वजों के स्तर से समझौते के तहत अदला बदली की गई थी। जिस पर राजेश ने घर बनवा लिया है। पुलिस के अनुसार उसी जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस ने अर्जुन उपाध्याय, उनकी पत्नी व एक अन्य युवक के विरुद्ध प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed