{"_id":"6234b38bcac1091cc96760bc","slug":"attack-by-blade-on-neck-basti-news-gkp430353372","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये न देने पर ब्लेड से गले पर किया वार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट के मामलों में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये न देने पर ब्लेड से गले पर किया वार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट के मामलों में मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये न देने पर ब्लेड से गले पर किया वार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट के मामलों में मुकदमा
बस्ती। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में मोहल्ला डांक बंगला निवासी विशंभरनाथ यादव ने तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने उसी मोहल्ले के राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाने के सेंट बेसिल स्कूल के सामने ग्राम सभा खीरीघाट में निर्माण स्थल पर विवाद में मारपीट हो गई। इस मामले में चंद्रभान सिंह निवासी भिरिया ऋतुराज थाना सोनहा की तहरीर पर पुलिस ने बेचन, संपदा पत्नी बेचन, बेचन का लड़का, आकाश कुमार और अन्य 10-15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने लड़की से फोन पर बात करने का उलाहना देने पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बासमती देवी ने तहरीर दी। पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के देईपार में बच्चों के विवाद को लेकर अपशब्द कहने और मारपीट के मामले में रामजी गोसाईं ने तहरीर दी। पुलिस ने अमित, लोहा व पुर्नवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के ही बन्नी गांव में चुनाव के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मारपीट के मामले में राघवेंद्र प्रताप यादव ने तहरीर दी। पुलिस ने उसी गांव के विनोद सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, हर्रैया थाने के लबदहा गांव में 15 मार्च को चुनावी रंजिश व गांव के पार्टी बंदी को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने लक्ष्मण गुप्ता की तहरीर पर शिव कुमार यादव (प्रधान), राज कुमार यादव, जगप्रसाद यादव, श्यामवृक्ष पर मुकदमा दर्ज किया है। कलवारी थाने के माझाखुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में निर्मला पत्नी राम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम, श्रीराम, राधिका और मीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कलवारी थाने के ही बबुरहिया में मजदूर को ट्रैक्टर से जबरदस्ती उतारने से मना करने पर मारपीट के मामले में राम हरीश निवासी रामपुर ने तहरीर दी। पुलिस ने रमाकांत, सर्वेश, सोम नारायण निवासी रामपुर पर मुकदमा दर्ज किया है।