फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   atalji was an era

अटल जी व्यक्ति नहीं एक युग थे

Sun, 26 Aug 2018 12:20 AM IST
basti
basti Updated Sun, 26 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
atalji was an era
अटल अस्थि कलश यात्रा। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को पुन: बस्ती पहुंची। कुआनो नदी के अमहट तट पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थि कलश का विसर्जन और यात्रा का समापन किया गया। 
विज्ञापन

 सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर होते हुए शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अस्थि कलश यात्रा कांटे पहुंची। सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष, विधायक की मौजूदगी में मुंडेरवा में प्रिय नेता को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गगनभेदी नारों के साथ कलश पर पुष्पार्चन किया जाता रहा। विजय रंजन त्रिपाठी, राम दिनेश चौधरी, सत्यप्रकाश जायसवाल, रवि श्रीवास्तव, सुधीर पाण्डेय आदि ने पुष्पार्चन किया। देवरिया चौराहे पर भाजपा नेेता शिव आज्ञा मौर्या, जगदम्बा शुक्ला, योगेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय. पराग मौर्या आदि ने पुष्पांजलि दी। ओड़वारा कस्बे में मनोज कसौधन, शैलेश, संदीप, अनिकेत, ओम प्रकाश चौधरी, राम कुमार यादव आदि ने पुष्पार्चन किया। कॉम्प्लेक्स चौराहे पर जावेद खान, पवन कुमार, अजीत शुक्ल, अतुल, राकेश पांडेय, योगेंद्र, रामभवन आदि रहे। जिगिना स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्कूल में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व अध्यक्ष शुशील सिंह, सुभाष शुक्ल, अमरनाथ, कृष्ण देव चौबे, अजय सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका परिषद बस्ती की तरफ से पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा एवं उनके सहयोगियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उनके जैसे व्यक्तित्व वाला नेता सदियों में पैदा होता है। पुष्कर मिश्र ने कहा कि स्व. वाजपेयी जी राजनीति के अपराजेय नेता थे। वह सभी दलों में सर्वमान्य नेता के रूप में जाने जाते थे। इस दौरान ईओ डॉ मणि भूषण त्रिपाठी, घनश्याम चित्रगुप्त, गजेन्द्र कुमार, योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

अन्य दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी 
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी एवं त्रयम्बक तिवारी कलश लेकर शाम पांच बजे अमहट घाट पहुंचे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, त्रयम्बक त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, रवि सोनकर, अजय सिंह गौतम, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि दी। रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी व्यक्ति नहीं एक युग थे। उनकी विचार धारा का सम्मान सभी राजनैतिक दल करते थे। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि अटल जी के अंदर अलौकिक प्रतिभा थी, जिससे वह विपक्षियों का भी मन मोह लेते थे।  भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, राम मिलन चौबे, नर्वदेश्वर शुक्ला, ज्ञानू पांडेय आदि भी शामिल रहे। इसके अलावा राज्य महिला आयोग की सदस्य इन्द्रवास सिंह, अष्टभुजा शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, राम सिगार ओझा, विनोद पाण्डेय, दयाशंकर मिश्रा, प्रेम सागर तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, रूपम श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, विवेकानंद मिश्रा, अरविंद पाल, अमृत कुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, आशीष शुक्ला, सरोज मिश्रा, उषा श्रीवास्तव, दिव्या त्रिपाठी, मनमोहन काजू, अभिनव उपाध्याय, शिवांशु मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed