फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Asha workers of Kaptanganj demonstrated and submitted a memorandum

Basti News: कप्तानगंज की आशाओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Asha workers of Kaptanganj demonstrated and submitted a memorandum
बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के प्रभारी डॉक्टर, स्टाफ और निजी दवा विक्रेताओं के खिलाफ आशा कर्मियों ने आशा-संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को संबोधित 15 सूत्रीय मांगपत्र मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। संगठन की जिला अध्यक्ष नीलम शुक्ला और कप्तानगंज विकास खंड की अध्यक्ष अन्नपूर्णा चतुर्वेदी के नेतृत्व में पहुंचीं आशा संगिनी कर्मियों ने स्वास्थ्य प्रशासन के व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया। मांग पत्र में अनाधिकृत निजी व्यक्तियों के अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगाने, सीएचसी के गेट पर ही अवैध रूप से संचालित दुकानों के हटाए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। सीटू नेता कामरेड के तिवारी ने कहा कि आशा, संगिनी पर उत्पीड़नात्मक रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदर्शन में नीलम शुक्ला, कनक लता, दुर्गावती, अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, मीना, दुर्गेश नंदिनी, पुष्पावती देवी, रंभा पल, वंदना, राज मती, सुनीता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed