फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASHA worker taking patients to private hospital marked

Basti News: रोगियों को निजी अस्पताल ले जाने वालीं आशा कार्यकर्ता चिह्नित

Sun, 20 Oct 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
ASHA worker taking patients to private hospital marked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महिला अस्पताल से रोगियों को निजी अस्पताल ले जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। बिना यूनिफार्म के अस्पताल में मौजूद रहने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर लिया गया है। महिला अस्पताल के सीएमएस ने इनकी सूची सीएमओ को उपलब्ध कराई है।
महिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एके वर्मा ने सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे को पत्र लिखकर बताया है कि 24 सितंबर को जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक ने अस्पताल का भ्रमण किया था। उस दौरान कुछ आशा कार्यकर्ता बिना यूनिफार्म के मौजूद मिलीं।
विज्ञापन

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से 11 आशा कार्यकर्ताओं की पहचान कर सीएमओ को सूची उपलब्ध करा दी गई है। इसमें कुदरहा, हर्रैया, सल्टौआ, साऊंघाट और मरवटिया ब्लाॅक की आशा कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित सीएचसी अधीक्षक व पीएचसी प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कार्रवाई की सूचना सीएमओ को जल्द दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed