फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   As soon as you enter the city, there are heaps of garbage; how will the dream of a clean colony be realised?

Basti News: शहर में घुसते ही कूड़े का अंबार, कैसे साकार होगा स्वच्छ बस्ती का सपना

Mon, 07 Sep 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
As soon as you enter the city, there are heaps of garbage; how will the dream of a clean colony be realised?
कटरा सर्विस लेन के किनारे पड़ा कूड़ा  संवाद
बस्ती। शहर में प्रवेश करते ही जगह-जगह फैली गंदगी स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रही है। कटरा और बड़ेवन के सर्विस लेन के किनारे कूड़े का ढेर लगा है। महीनों से पड़े कूड़े का नियमित निस्तारण नहीं होने से दुर्गंध उठ रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख है। इसके बावजूद कई मोहल्लों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। रविवार दोपहर बड़ेवन ब्रिज के पास सर्विस लेन का जायजा लेने पर यहां जगह-जगह कूड़ा फैला मिला। सड़क किनारे पड़े कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी यहां नियमित रूप से दिखाई नहीं देते। यही वजह है कि कूड़ा कई महीनों तक पड़ा रहता है। इसमें फेंकी गई प्लास्टिक और पन्नियां निराश्रित गोवंश के लिए खतरा बनी हुई हैं। बारिश के बाद कूड़ा सड़ने से दुर्गंध और बढ़ जाती है। बस या अन्य वाहनों से यहां उतरने वाले यात्रियों को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतेलवा वार्ड से जुड़ने वाली हाईवे की सर्विस लेन के किनारे भी कूड़ा डंप है। कूड़ा सड़क तक फैल गया है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। शहर के दूसरे प्रवेश द्वार कटरा की सर्विस लेन का भी यही हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीवीआईपी गतिविधियों के दौरान ही इन स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे मौकों पर एक ही रात में कूड़े का निस्तारण करा दिया जाता है, लेकिन इसके बाद नियमित सफाई नहीं होती।

कोट
बड़ेवन और कटरा की सर्विस लेन के किनारे पड़े कूड़े की सफाई नगर पालिका की ओर से कराई जाती है। सर्विस लेन के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी एनएचएआई की है।
-नेहा वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
कोट
उपलब्ध संसाधनों के अनुसार शहर में नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। यदि कहीं कूड़ा पड़ा है तो उसकी सफाई करा दी जाएगी।
-अंगद गुप्ता, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed