फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arya Samaj plays an important role in women empowerment

Basti News: नारी उत्थान में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका

Sun, 23 Mar 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj plays an important role in women empowerment
आर्य समाज, गांधीनगर का वार्षिकोंत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आर्य समाज गांधीनगर के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए वैदिक प्रवक्ता पं. विमल वैदिक ने कहा कि नारी उत्थान में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैदिक काल में नारियां पुरूषों के समतुल्य कार्य करती थी, यज्ञ कराती थी। लेकिन समय बदला और देश की अवनति के साथ नारियों को भोग विलास की वस्तु समझा जाने लगा। महर्षि दयानंद ने सबसे पहले कहा कि पुरूषो के बराबर ही नारियों को भी वेद पढ़ने का अधिकार है। आर्य समाज ने आर्य कन्या विद्यालय खोलवाकर नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया।
वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन आर्यसमाज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हुआ। यज्ञ का संचालन आर्य समाज के प्रधान हरिहर मुनि ने किया। सायंकालीन सत्र में वैदिक विद्वान रविंद्र आर्य ने कहा कि मांसहार मनुष्यों का भोजन नहीं है। मनुष्यों का दांत मांसाहार के अनुकूल नहीं बनाया गया है। मांसाहार से तामसिक वृत्तियां जागृत होती हैं । जिससें मनुष्य का शरीरिक, आत्मिक और मानसिक पतन होता है।
विज्ञापन

भजनोपदेशक देव शर्मा ने महर्षि दयानंद के गुणों का बखान करते हुए भजन गाया धन्य है तुमकों ए ऋषि तूने हमें जगा दिया। इस मौके पर मुरली धर भारती, राधेश्याम सिंह, सत्येद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed