फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   article 370

370 से आजादी का जश्न लगातार, बांट रही मिठाई, फोड़ रहे पटाखे

Tue, 06 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
article 370
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अनु 370 समाप्त होने पर मिठाई बांट कर खुशी म? - फोटो : BASTI
फोटो
विज्ञापन

370 से आजादी का जश्न जारी, बंट रहीं मिठाइयां
अधिवक्ता संगठनों ने भी किया खुशी का इजहार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने की खुशी में लोग मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं। जिले के सभी अधिवक्ता संघों ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रधानमंत्री को संबोधित बधाई पत्र उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक एक संविधान एक निशान व एक कानून होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम को साहसिक व ऐतिहासिक बताया।
इस दौरान सिविल बार के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, महामंत्री अविनाश त्रिपाठी, जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, महामंत्री रविशरण सिंह, यंग बार के अध्यक्ष भानू प्रताप शुक्ल, महामंत्री शेषनाथ पाठक, कमिश्नर बार के अध्यक्ष टीएन लाल, महामंत्री भागवत प्रसाद श्रीवास्तव, सतीश चंद्र मिश्रा, राधेश्याम श्रीवास्तव, राम प्रसन्न मिश्र, प्रभात त्रिपाठी, सच्चिदानंद मिश्र, पवनसुत ओझा, अरविंद चौधरी, विजय तिवारी, बालमुकुंद पांडेय, अरविंद शुक्ला, कौशलेंद्र पाल, मारुत कुमार शुक्ला, राम नवल त्रिपाठी, कमल नयन पांडेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ मुखर्जी का सपना पीएम मोदी ने साकार किया: डॉ. अजय
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। क्षेत्रीय संयोजक डॉ अजय अग्रवाल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था, उसे नरेंद्र मोदी जी ने पूरा कर दिया है। इस दौरान जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी, आशीष, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ऋषभ, भोला यादव, चुनमुनलाल, मोतीलाल, बंटी, अर्जुन मिश्र, संतोष बाबा, विनोद पांडेय, कन्हैयालाल, राजीव भाटिया, जय प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल ने बांटी मिठाई
अपना दल एस जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में लोहिया मार्केट में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान चंद्र प्रकाश चौधरी, रामसजीवन दूबे, शिवसरन चौधरी, पिंटू उपाध्याय, रमेशचंद्र गिरी, झिनकान चौधरी, अनिल चौधरी, रमेशचंद्र भारती, महिपाल पटेल, प्रमोद आर्य, आकाश पटेल, शिवपूजन पुरुषोत्तम वर्मा, इंद्रजीत यादव, नीलेश गौतम, राजेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed