फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrested two badmash

टप्पेबाजी करने वाले दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
arrested two badmash
टप्पेबाजी करने वाले दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली व नगर क्षेत्र में की गई दो टप्पेबाजी का खुलासा
- बैंक से रुपये निकालने, जमा करने वालों को बनाते थे निशाना
- कागज की गड्डी थमाकर रुपये लेकर भाग जाते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस एंटी वहीकल थेफ्ट और सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने रुपये बदलकर कागज की गड्डी थमाने वाले दो टप्पेबाजों को शहर के जीआईसी के पास से बुधवार रात गिरफ्तार किया। सिद्धार्थनगर और आजमगढ़ जिले के निवासी इन दोनों टप्पेबाजों के कब्जे से घटना में प्रयोग की जाने वाली कार, 57 सौ रुपये और रुपये की गड्डी के आकार के कागज की गड्डी बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने कोतवाली क्षेत्र में 20 दिसंबर 2021 और 30 मार्च को नगर क्षेत्र में गड्डी बदलकर रुपये उड़ाने की घटना को कबूल किया है।
इन टप्पेबाजों में संजय कुमार कश्यप निवासी मुड़िला बक्शी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर और दीपक कुमार गौड़ निवासी कोल्हूखोर थाना जहानाबाद जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वह बैंकों से रुपये निकाल कर ले जाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर बहला फुसलाकर टप्पेबाजी करते हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, एसएसआई योगेन्द्रनाथ, दुर्गविजय प्रभारी सर्विलांस सेल, गजेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम, मनीष कुमार जायसवाल चौकी इंचार्ज गांधीनगर, रिजवान अली चौकी प्रभारी सदर अस्पताल, हिन्दे आजाद, जनार्दन सर्विलांस सेल, राघवेंद्र दुबे, राम सुरेश यादव, अजय दुबे, महेंद्र यादव एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम, प्रकाश यादव, अतुल कुमार सिंह और शेषनाथ यादव थाना कोतवाली शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
रामदीन निवासी खडौवाजाट थाना नगर ने 30 मार्च को थाने में तहरीर दी कि वह साइकिल से पूर्वांचल बैंक शाखा अक्सडा से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाल कर घर आ रहा था। टोल प्लाजा से उत्तर लोहे की गुमटी के पास चाय की दुकान के सामने मोटर साइकिल से पहुंचे एक व्यक्ति ने रोका और ज्यादा पैसा बैंक से लेकर आने की बात कहकर उलझाया और रुपये लेकर चला गया। दूसरी घटना में अमन मौर्या निवासी कुनागई बुजुर्ग थाना पैकोलिया ने 22 दिसंबर को तहरीर दी कि वह बड़ौदा बैंक मालवीय रोड सिविल लाइन में रुपये जमा करने गया था। जहां दो व्यक्तियों ने बातों में उलझाकर फार्म भरवा लिया और एक रूमाल में लपेटा हुआ गड्डी देकर 24 हजार लेकर चले गए। पुलिस दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed