{"_id":"65a59d32978657240104c2f7","slug":"army-firemans-condition-critical-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10113-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विषाक्त पदार्थ खाने से सेना के फायरमैन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विषाक्त पदार्थ खाने से सेना के फायरमैन की हालत नाजुक
Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के खैराटी निवासी 30 वर्षीय भारतीय थल सेना के फोयरमैन ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, खैराटी निवासी अनिल कुमार कनौजिया भारतीय थल सेना में फायरमैन हैं। उनकी गुजरात के कच्छ में तैनाती है। परिवार के लोगों ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था। चर्चा है कि किसी लड़की से प्रेम संबंध को लेकर अनिल काफी गंभीर थे। रविवार की रात करीब नौ बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। गांव के एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि हमने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। आननफानन परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। एसओ जितेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं है।