फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anti-polio drops administered to 1.25 lakh children; teams to conduct door-to-door visits starting today.

Basti News: सवा लाख बच्चों को पिलाई गई पोलिया रोधी खुराक, आज से घर-घर पहुंचेंगी टीमें

Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Anti-polio drops administered to 1.25 lakh children; teams to conduct door-to-door visits starting today.
जिगिना प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ का शुभारंभ करते नपाध्यक्ष प्रतिनि​धि अंकुर वर्मा व सीएमओ ड
बस्ती। जिले में रविवार को पल्स पोलिया अभियान के तहत बूथ दिवस का आयोजन किया गया। परिषदीय विद्यालयों, अस्पतालों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित जगहों पर बूथ बनाकर शून्य से पांच साल तक के सवा लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। मुख्य आयोजन प्राथमिक विद्यालय जिगिना में हुआ। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा और सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि बूथ दिवस पर जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें आच्छादित करने के लिए सोमवार को बनी 750 टीमें घर-घर जाएंगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिले में इस बार 3.48 लाख बच्चे पोलियो रोधी खुराक से आच्छादित किए जाएंगे। शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील लोगों से की गई। अधिकारियों ने कहा कि 3.48 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छूटे बच्चों को सोमवार से टीमें घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि पड़ोसी देशो में लगातार मिल रहे केस व सीवर लाइन के पानी की हो रही नियमित जांच के बाद भारत सरकार की ओर से पोलियो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। शहरी क्षेत्र में 85 स्थानों पर पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई गई। जिले में कुल 1594 बूथ संचालित किए गए। इन बूथों पर एएनएम व अन्य स्टॉफ की तैनाती रही। सोमवार से टीम घर-घर जाकर छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित करेगी। इसके लिए कुल 750 टीम बनाई गई है। सीएचसी मरवटिया की टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया, संगम गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, सुरेश पांडेय, सीएचओ प्रीति चौरसिया, मीरा, राहुल श्रीवास्तव, कुलवेंद्र मजहबी आदि मौजूद रहे। सीएचसी सांऊघाट के एमओआईसी डॉ. शशि कुमार की अगुवाई में कंपोजिट विद्यालय ओड़वारा में बूथ दिवस का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक ने बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाकर अभियान शुरू किया। एमओआईसी ने बताया कि 113 बूथों पर तीन हजार से अधिक बच्चों को खुराक दी गई।

---
रेलवे, बस स्टैंड पर भी रहेगी तैनाती
पोलियो बूथ दिवस के सफल आयोजन के बाद जहां एक ओर घर-घर जाकर टीम छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंडों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी, जो दूसरी जगहों से आने वाले यात्रियों के बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके लिए कुल 63 टीमें बनाई गई हैं। तीन जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान 38 मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी। यह टीमें ईंट भट्ठों पर रहने वाले परिवार के बच्चों, घुमंतू लोगों के डेरे पर जाकर उनके बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed