फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Announcement of office bearers of Subhaspa

Basti News: सुभासपा के पदाधिकारियों की घोषणा

Sat, 21 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Announcement of office bearers of Subhaspa
बस्ती। शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी के आवास पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान शिव प्रताप सिंह को पूर्वांचल प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, उमेश राजभर को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, राकेश सैनी को जिला उपाध्यक्ष, करूणानिधि राय को सिद्धार्थनगर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


बैठक को पूर्व राज्यमंत्री रामललित चौधरी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वृजभूषण मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, सदस्यता अभियान प्रभारी डॉ. तुलसीराम राजभर, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर, मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर आदि ने संबोधित किया। बैठक में सुमन चौधरी के साथ कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed