{"_id":"6453ff4dbf4faf1976092ab4","slug":"animal-attack-death-basti-news-c-7-1-152182-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दरवाजे पर खड़े वृद्ध पर सांड ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दरवाजे पर खड़े वृद्ध पर सांड ने किया हमला, मौत
Fri, 05 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के औरातोंदा के 65 वर्षीय वृद्ध को दरवाजे पर ही सांड़ ने हमला कर दिया। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरातोंदा गांव के राम धीरज पांडेय बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 जाग गए। बिस्तर से उठकर वह दरवाजे की तरफ देखे तो सांड़ खड़ा था। राम धीरज पांडेय उसे डांटकर भगाने लगे। तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की बहुत पहले ही मौत हो गई थी। इनके कोई संतान नहीं हैं। सगे भाई राम सुरेश पांडेय के साथ रहते थे। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि डाक्टर की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर व पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है।