{"_id":"5dc45bb48ebc3e5b0717e4de","slug":"angry-over-ban-on-combine-road-jam-basti-news-gkp328415829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन पर प्रतिबंध से गुस्सा, सड़क जाम की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन पर प्रतिबंध से गुस्सा, सड़क जाम की कोशिश
विज्ञापन
बस्ती के रुधौली में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते अधिकारी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंबाइन पर प्रतिबंध से गुस्सा, सड़क जाम की कोशिश
रुधौली(बस्ती)। सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद बिना रिपर की कंबाइन पर सख्ती बढ़ गई है। अचानक जारी हुए प्रतिबंध तथा बुधवार को ज्ञापन के बाद उचित समाधान न मिलने से किसानों व कंबाइन मालिकों ने हाईवे को जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे एसडभ्एम नीरज प्रसाद पटेल एवं प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने समझा-बुझाकर लोग शांत कराया।
बुधवार को बिना रिपर की कंबाइन चलाने के लिए एक सीजन की मोहलत की मांग किसानों और कंबाइन मालिकों ने की थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे लुंबिनी-दुद्धी हाईवे को जाम करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम एवं प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। समझा-बुझाकर लोगों को सड़क से हटाकर कार्यालय लाया गया, जहां उन्हें पराली न जलाने एवं कंबाइन के पीछे ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने की शर्त पर कंबाइन चलाने की अनुमति दी गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि जितनी जल्द हो सभी कंबाइन पर रिपर लगवा लें। इस दौरान विजय कुमार, लालू यादव, धर्मेंद्र कुमार, हरीश, विजय नाथ पांडेय, हरिश्चंद्र, राधे श्याम, दिलीप कुमार चौधरी, योगेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, भगवती प्रसाद, रवि चौधरी, एजाज अहमद, किसान चौधरी, रियाज अहमद, रजनीश चौहान समेत अन्य कंबाइन मालिक उपस्थित रहे।
बिना रिपर नहीं चलने पाएगी कंबाइन: एसडीएम
दूसरे दिन भी नहीं मिली राहत
भानपुर। बिना रिपर वाली कंबाइन के संचालन पर लगी रोक को लेकर मशीन मालिकों और किसानों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से मुलाकात की। उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी। एसडीएम ने कहा कि इसके लिए डीएम ने जिले पर बैठक बुलाई है जो निर्णय होगा उससे अवगत कराया जाएगा। फिलहाल बिना रिपर के कंबाइन से धान काटने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि न्यायालय की ओर से खेत में पराली जलाने पर रोक लगाई गई है न कि कंबाइन से कटाई पर। किसानों की फसल पूर्ण रूप से पककर तैयार हो गई है। यदि इसे शीघ्र नहीं काटा गया तो किसान की फसल खेत में बर्बाद हो जाएगी। मशीनों के संचालन पर रोक लगने से छोटे किसान परेशान हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार, केदारनाथ, मोहम्मद हुसैन, हामिद हुसैन, दीप चंद, रामनेवास सहित अन्य मौजूद रहे।