{"_id":"687bf90f9e1f43ccf508716f","slug":"amarmani-case-no-witness-reached-next-hearing-on-3rd-basti-news-c-7-1-gkp1014-1008738-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरमणि केस : नहीं पहुंचा कोई गवाह, अगली सुनवाई तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरमणि केस : नहीं पहुंचा कोई गवाह, अगली सुनवाई तीन को
Sun, 20 Jul 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। व्यापारी पुत्र राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में नामजद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ चल रहे केस में शनिवार को भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। पिछली तारीख पर पांच जुलाई को गवाहों के न्यायालय में पेश न होने पर सम्मन जारी करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही एसपी को पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि गवाहों को कोर्ट में पेश कराएं।
विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट प्रमोद कुमार गिरि ने तीन अगस्त को अगली सुनवाई की तारीख तय की है।
करीब 24 साल पुराने इस मामले में 23 फरवरी 2024 से कोर्ट में गवाही चल रही है। अपहृत राहुल मद्धेशिया सहित चार गवाहों का अब तक बयान दर्ज किया जा सका है। उसके बाद अन्य गवाह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। बता दें कि, छह दिसंबर 2001 को कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहा निवासी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल को स्कूल जाते समय अगवा कर लिया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी सहित नौ के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से राहुल मिला था, वह अमरमणि का ही था।