फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegations of bias in selection of ASHA rejected in investigation

Basti News: आशा के चयन में पक्षपात के आरोप जांच में खारिज

Mon, 18 Aug 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bias in selection of ASHA rejected in investigation
बस्ती। आशा के चयन में पक्षपात के आरोप में स्थानांतरित बीसीपीएम को जांच में क्लीनचिट मिल गई है। इससे अब स्थानांतरण रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर में तैनात ब्लॉक कम्यूनिटी प्रासेस मैनेजर (बीसीपीएम) रामजीत चौरसिया पर आरोप था कि एक आशा के चयन में उन्होंने धन लेकर पक्षपात किया था। मामला सीएमओ तक पहुंचा था। बीसीपीएम को सीएचसी गौर से डीपीएमयू कार्यालय अटैच किया गया था और जांच शुरू हुई थी।
सीएमओ के आदेश पर डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल और एसीएमओ आरसीएच डॉ. एके गुप्ता ने प्रकरण की जांच की। जिसमें टीम ने गयाजीतपुर बैरीखाला के तत्कालीन प्रधान से बयान दर्ज किया था। तत्कालीन वीडीओ से भी बयान लिया था। दोनों ने अपना पक्ष रखा, जिसमें चयन-प्रक्रिया को सही बताया था।
विज्ञापन

जांच टीम ने बीसीपीएम पर लगे आरोप को खारिज करते हुए सीएमओ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसके बाद सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बीसीपीएम को क्लीनचिट दे दिया है। अब बताया जा रहा है कि बीसीपीएम का स्थानांतरण रद्द किया जा सकता है। सीएमओ ने एमओआईसी गौर को पत्र में कहा है कि आशा का चयन गाइडलाइन के नियमानुसार किया गया है, जो टीम ने सत्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो आरोप लगे हैं उसे खारिज बताया गया है, ऐसे में एमओआईसी संबंधित बीसीपीएम से कार्य ले सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यह क्लीनचिट दी गई है। डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल ने बताया कि बीसीपीएम के न होने से सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं एनएचएम के कार्यक्रम में गौर ब्लॉक का इंटीकेटर खराब है। इसमें सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed