फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   allegation of land deed

Basti News: पेंशन बनवाने के बहाने जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
allegation of land deed
लालगंज थानाक्षेत्र के ढढौरा गांव की घटना, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वृद्धा पेंशन बनवाने के नाम पर महिला को रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर जमीन का बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र के ढढौरा की पीड़िता का आरोप है कि उसे बंधक बना लिया गया था। आरोपी धमकी दे रहे थे यदि बात नहीं मानी तो हत्या कर नदी में फेंक देंगे। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
इस संबंध में फूला देवी पत्नी स्व. कालाराज निवासी ढढौरा ने तहरीर देकर कहा है कि उनकी तीन बेटियां हैं। तीनों के बीच छह-छह माह खिलाने और साथ रहने का पारिवारिक समझौता हुआ था। प्रार्थी के घर पर कोई नहीं था। उसने आरोप लगाया कि सुरेंद्र चौधरी और कौशिल्या देवी घर से जबरन अपहरण कर लाए और कहने लगे कि वृद्धा पेंशन लगवा देंगे। वृद्धा पेंशन लगवाने के बहाने रजिस्ट्री कार्यालय ले गए, जहां जमीन की रजिस्ट्री करवा ली।
विज्ञापन

जब जमीन रजिस्ट्री कराने की जानकारी हुई तब सुरेंद्र चौधरी और कौशिल्या देवी से पूछताछ की। इस पर दोनों ने कमरे में बंद कर मारापीटा। इसकी सूचना लालगंज में दी गई, लेकिन थानाध्यक्ष ने कहा कि कोतवाली का मामला है। जाकर वहां केस दर्ज कराइये। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देने के बाद उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सुरेंद्र चौधरी व कौशल्या पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed