फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ajay became the district president and Mansaram became the district minister of the Safai Karamchari Sangh.

Basti News: अजय जिलाध्यक्ष तो मनसाराम बने सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री

Fri, 26 Dec 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ajay became the district president and Mansaram became the district minister of the Safai Karamchari Sangh.
सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में चुने गए नये पदा​धिकारी स्रोत संगठन
बस्ती। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेश कमेटी के द्वारा नामित सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रणजीत गौतम की देखरेख में बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में चुनाव में अजय कुमार आर्य को 9वीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया वहीं मनसाराम चौधरी जिला मंत्री, अशोक कुमार चौहान कोषाध्यक्ष, अमित चक्रवर्ती संगठन मंत्री, भरत कुमार सम्प्रेक्षक चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रणजीत गौतम ने बताया कि अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया था। बाद में अजय कुमार आर्य को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। मंत्री पद पर दो लोगों ने नामांकन भरा था, जिसमें एक प्रत्याशी के परचा उठाने के बाद मनसाराम जिला मंत्री चुनने गए। कोषाध्यक्ष पद पर दो लोगों ने नामांकन भरा था, लालजी चौधरी का वापस लेने के बाद अशोक चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए। भरत कुमार को भी निर्विरोध लेखा सम्प्रेक्षक चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर इं. अभिषेक सिंह, अखिलेश पाठक, अशोक सिंह, मुकेश सोनकर, राकेश पांडेय, सुबाष चन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार राव, गौतम कुमार, राजीव कुमार, अजीज अहमद, महेन्द्र कुमार, संजय यादव, रूपनरायन, जयश्री, बजरंगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed