फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aim of the constitution reached the benefit to last person

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा संविधान का उद्देश्य : डीएम

Sat, 15 Apr 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 15 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
aim of the constitution reached the benefit to last person
 कलेक्ट्रेट सभागार में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करतीं डीएम प्रियंका निरंजन।
बस्ती। भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट और विकास भवन सभागार में गोष्ठी हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा तैयार भारतीय संविधान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास, योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। संविधान के आदर्शों पर चलकर देश विभिन्न क्षेत्रों में विकास कर रहा है।
विज्ञापन

एडीएम कमलेश चंद ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समानता और न्याय का अवसर प्रदान किया। गोष्ठी को एसडीएम गिरीश कुमार झा, मोहन प्रकाश ने भी संबोधित किया। संचालन अशोक मिश्र ने किया। विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि बाबा साहेब ने विषम परिस्थितियों में जीवनयापन किया लेकिन शिक्षा के माध्यम से उन्होंने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। गोष्ठी को उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय, लालजी यादव, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। मौके पर सहायक अभियंता लघु सिंचाई डॉ. राजेश कुमार, संदीप वर्मा, उमेश, रामलाल, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कार्यालय परिसर में आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसमें सदर विधायक व सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय आदि मौजूद रहे। भीम युवा वाहिनी संगठन की ओर से कटेश्वर पार्ट, कैली चिकित्सालय, आंबेडकर पार्क, मड़वानगर में कार्यक्रम आयोजित किया। अर्जक संघ की ओर से बरगदवा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राम प्रकाश पटेल, रजनीश पटेल, सत्य प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं की ओर से अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर अजय कुमार चौधरी, रविंद्र कुमार, अर्जुन राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ग्रामीण क्षेत्रों में भी याद किए गए बाबा साहब
- महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ओरई स्थित आंबेडकर पार्क से महसों बाजार, पाकडडाड़बाजार, महादेवा चौराहा से होते हुए सोनूपार तक रैली निकाली गई। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरही जंगल के बौद्ध बिहार तक रैली निकाली गई। इसी प्रकार फेरसम चौराहा, अमरौली शुमाली, सेखुई, रामपुर मुड़री, गोरखर, रेहार जंगल, हसनापुर आदि जगहों पर कार्यक्रम हुए। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सहितदेईसांड़, खोरिया, गोविंदपुर, डेल्हा पार, सजहरा बरोहिया आदि जगहों पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के भोयर स्थित बुद्ध बिहार परिसर में गोष्ठी हुई।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज बेलवरिया जंगल, शिव इंटर कॉलेज उसका कलहंस, समय माता स्थान भटहा, सोसायटी रोड, रामलीला मैदान, विजय नगर आदि जगहों पर आंबेडकर जयंती मनाई गई।
----
बस्थनवां में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर
विक्रमजोत। बस्थनवां बाजार में डॉ. आंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आयोजक डॉ. राजकुमार गौतम ने बताया कि शिविर में आए मरीजों को निशुल्क दवाएं व परामर्श दिया गया। मौके पर डॉ. सौरभ गौड़, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. मोहित यादव, डॉ. शिवकुमार अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
----
बल्ली पट्टी पार्क की भाजपाइयों ने की सफाई
बस्ती। सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। संगठन कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक के बल्ली पट्टी स्थित पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा और परिसर की सफाई कर माल्यार्पण किया। मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, दिलीप पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, सुनील पांडेय, हरिकेश मिश्र, रिंकू पाठक, राम चरित्र, नीरज त्रिपाठी, पलटूराम गौतम, राम शब्द, परमात्मा प्रसाद, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।

---
बौद्ध बिहार परिसर में लगा मेला
हर्रैया। अखिल भारतीय बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर समाज सुधार समिति मुरादीपुर की ओर से बौद्ध बिहार परिसर में मेले का आयोजन हुआ। तमाम जगहों से युवाओं ने रैली निकाली। रवींद सिंह बौद्ध, शिवप्रसाद बौद्ध, एसके बौद्ध, सीता राम भारती, आरएस बौद्ध, शील प्रसाद गौतम, सीपी भारती आदि मौजूद रहे। तहसील सभागार में एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र व लेखपाल संघ अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती मनाई गई।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed