{"_id":"66aff9ab6a759e080c099074","slug":"adolescent-health-club-will-be-formed-in-secondary-schools-basti-news-c-207-1-sgkp1003-121602-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माध्यमिक स्कूलों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का होगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माध्यमिक स्कूलों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का होगा गठन
Mon, 05 Aug 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
-सीएचओ के साथ प्रधानाचार्य व शिक्षक और छात्राएं होंगी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा व पोषाहार में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए सभी माध्यमिक कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के साथ प्रधानाचार्य व शिक्षक के अलावा दस-दस छात्र-छात्राएं शामिल की जाएंगी। विद्यार्थियों को प्रारंभिक उपचार विधि में प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिले में 23 राजकीय, 70 सहायता प्राप्त व 308 वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं। इनमें शैक्षिक सत्र 2023-24 में करीब 3.40 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों को रचनात्मक, नैतिक मूल्य एवं स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों व बीमारियों से रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेगा। स्कूलों में स्वास्थ्य क्लब का गठन कर किशोरावस्था में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास क्लब के सदस्य करेंगे।
डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि सभी कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब गठित करने की कोशिश किया जा रहा है। सभी प्रधानाचार्यों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल से संपर्क कर क्लब गठित करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की जांच के साथ उन्हें जागरूक करने को कहा गया है। क्लब का गठन होने से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता की बेहतर जानकारी मिलेगी।