{"_id":"647e35c6541a4c89970d92a4","slug":"admission-process-started-in-shivharsh-pg-college-basti-news-c-7-1-195074-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिवहर्ष पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिवहर्ष पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Tue, 06 Jun 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी महाविद्यालय कार्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। यह जिले का एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है जहां अर्थशास्त्र की पढ़ाई होती है। इसके अलावा एमएससी गणित, प्राणि विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की भी पढ़ाई होती है। एमए भूगोल और एमएससी प्राणि विज्ञान में मेरिट के आधार पर और अन्य कक्षाओं में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश लिया जाता है। शिवहर्ष पीजी कॉलेज जिले का सबसे पुराना महाविद्यालय माना जाता है। गुणवत्ता परक शिक्षा और पठन पाठन का माहौल बेहतर होने के कारण यहां प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में होड़ मची रहती है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि बीएससी में 484 और एमए में 560 से 640 सीटें हैं। बताया कि एमए भूगोल और एमएससी प्राणि विज्ञान में 44-44 सीटें हैं, जिनमें मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाता है। बताया कि एमएससी वनस्पति विज्ञान और गणित में भी 44-44 सीटें हैं। एमए समाजशास्त्र और अंग्रेजी में 66-66 सीटें हैं। प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने बताया कि महाविद्यालय गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों के लिए तमाम सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।