फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action will be taken if goods sold forcibly with fertilizer

किसान को उर्वरक के साथ जबरिया बेंचा सूक्ष्म पोषक तत्व तो होगी कार्रवाई

Thu, 05 Aug 2021 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if goods sold forcibly with fertilizer
उर्वरक के साथ जबरन बेचा सामान तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने शिकायत के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कहा- उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत विक्रेता पर की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में तमाम उर्वरक विक्रेता किसानों को यूरिया के साथ अन्य पोषक तत्वों की जबरिया बिक्री कर रहे हैं। जिसकी शिकायतें किसान जिला कृषि अधिकारी से कर रहे हैं। डीएओ मनीष सिंह ने बताया कि ऐसे दुकानदारों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बताया कि जिले में मांग के अनुरूप यूरिया, डीएपी, एमओपी आदि उर्वरक उपलब्ध हैं। किसान बिना दबाव में आए जरूरत के हिसाब से उर्वरक व अन्य पोषक तत्वों की खरीद करें। जिले में बायोमैट्रिक मशीन के सहारे उर्वरक बिक्री व्यवस्था लागू है। लेकिन कुछ किसानों ने शिकायत किया है कि फुटकर विक्रेता उन्हें खरीद रसीद नहीं दे रहे हैं और उर्वरक के साथ सूक्ष्म पोषक तत्व खरीदने का दबाव बना रहे हैं। जिसकी जांच कराई जा रही है। यदि शिकायतें सही पाई गईं तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक व सूक्ष्म पोषक तत्वों से संबंधित कोई समस्या होने पर किसान हेल्पलाइन नंबर 05542-283051, मोबाइल नंबर 9450564376, 7301471368 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed