{"_id":"601d85738ebc3e4c5e533250","slug":"action-under-gangster-on-four-accused-of-robbing-salesmen-basti-news-gkp383613123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से लूट के चार आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन से लूट के चार आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसीनाबाद बाजार के पास नौ अक्तूबर की रात वाराणसी की केमिकल फैक्ट्री के सप्लाई वाहन को रोक कर सेल्समैन से 21 हजार नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात लूटने वाले चारों आरोपितों पर गैंगस्टर एक्त के तहत कार्रवाई की गई है।
इस मामले में पुलिस ने मो. शकील निवासी लवाम, थाना कोतवाली, जिला दरभंगा, बिहार और अर्जुन जाटव निवासी जरार, थाना वाह, जनपद आगरा, हाल मुकाम फरीदपुरी, आनंद पर्वत नई दिल्ली को पकड़ा था। इनके साथ मो. वसीम उर्फ मुन्ना निवासी भागुवाला, थाना नाजीबाबाद, जिला बिजनौर, हाल मुकाम कठपुतली कालोनी, पांडव नगर, थाना पटेल नगर, नई दिल्ली और धीरू सिंह निवासी अनभुला, थाना वजीरगंज, जनपद गोंडा, हाल मुकाम बलजीत नगर, थाना पटेलनगर दिल्ली को भी पकड़ा गया था। एएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के तत्काल बाद एसओजी और छह थानों की टीम ने फोरलेन से जुड़ने वाले हर रास्ते को कवर कर घेराबंदी कर ली थी।
घबराहट में भागते समय बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई थी। उसके बाद अलग-अलग रास्तों से भाग रहे बदमाशों को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया था। दिल्ली से चोरी की गई लूट में प्रयुक्त कार, लूट की रकम, तीन मोबाइल, असलहा आदि सामान बरामद किया गया था। इन सभी पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।