फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action plan worth Rs 22 crore approved in the area Panchayat meeting

Basti News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 22 करोड़ की कार्य योजना मंजूर

Wed, 10 Jan 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Action plan worth Rs 22 crore approved in the area Panchayat meeting

विज्ञापन
- सदस्यों ने उठाया छुट्टा पशुओं से समस्या का मुद्दा
- बोलीं प्रमुख, विकास कार्यों को गति देने के लिए उठाया जाएगा हर संभव कदम

दुबौलिया। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना को लागू करने को लेकर चर्चा की गई। इसमें 22 करोड़ की कार्य योजना मंजूर की गई। बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने पिछली कार्य योजनाओं की जानकारी दी।
आवास, शौचालय, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, गोआश्रय स्थल, मनरेगा, राष्ट्रीय अजीविका मिशन के तहत अर्जित उपलब्धियों पर चर्चा हुई।क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौहान ने ब्लॉक सभागार में आधार केंद्र खोलने का मुद्दा उठाया। जिस पर बीडीओ ने कहा कि इसके लिए प्रयास किया जाएगा। प्रधान अमरनाथ चौधरी ने छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने का मुद्दा उठाया। बीडीओ ने कहा कि अभियान चल रहा है। जल्द ही सभी गो आश्रय स्थलों पर नजर आएंगे। इसके अलावा अमन पांडेय, संतोष यादव, प्रदीप कुमार आदि ने हर घर नल योजना कार्य से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के सुधार की मांंग की। बीडीओ ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों का प्रस्ताव भेजें स्वीकृत कर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख गीता यादव ने सदस्यों को विश्वास दिया कि विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मौके पर अमरनाथ चौधरी, नवी हुसैन, रमाशंकर साहू, राजेश यादव, बलराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed