फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Achieved by keeping the mind balanced through yoga

योग से मन को संतुलित रखकर प्राप्त की जा सकती है ख्याति : राकेश सचान

Sat, 22 Jun 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Achieved by keeping the mind balanced through yoga
स्टे​डियम में योगा करते लोग।
फोटो-
विज्ञापन

- क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में हुआ मुख्य कार्यक्रम
- मानसिक शांति व संपूर्ण कल्याण के लिए योग आवश्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम मंडल मुख्यालय के अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ। शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम खादी ग्रामोद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक, स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और संपूर्ण कल्याण के लिए आवश्यक है। योग से हम समृद्धि प्राप्त कर सकते है। यह परंपरा हमें परिवार के सभी सदस्यों को सिखानी होगी।
उन्होंने कहा कि मन को योग से संतुलित रखकर संपूर्ण जगत में ख्याति प्राप्त की जा सकती है। योग प्रशिक्षक सन्नो दुबे व सूर्य प्रताप सिंह ने सभी को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, संभ्रांतजन, शिक्षक, विद्यार्थी व तमाम सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एमएलसी सुभाष यदुवंशी, एडीएम कमलेश चंद्र, सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे, पीडी राजेश झा, डीडीओ अजय सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज परिसर में भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन व विश्व संवाद परिषद के संयुक्त तत्वावधान में लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि दुनिया को भारत ने ही योग सिखाया। यह हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने कहा कि आदि योगी शिव, महर्षि पतंजलि, घेरंड, स्वात्माराम और गुरु गोरक्षनाथ ने पूरी दुनिया को योग बताया। डीएफओ जेपी सिंह ने कहा कि योग को सुलभ बनाने में संस्थाओं का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र आर्य ने भजन से किया। रजनी मिश्र व राधेश्याम आर्य योगाभ्यास के समय रोग निवारक व पर्यावरण शोधन सामग्री से अग्निहोत्र करते रहे। योग प्रशिक्षक गरुण ध्वज पांडेय, सौरभ तुलस्यान व बबली शर्मा ने योगाभ्यास कराया। मौके पर कर्नल केसी मिश्र, डाॅ. नवीन सिंह, ओम प्रकाश आर्य, राजेश श्रीवास्तव कैलाशी, अनुपमा श्रीवास्तव, शोभा पांडेय आदि मौजूद रहे।
एसबीआई आरसेटी रामपुर परिसर में योगाभ्यास हुआ। इस मौके पर उपायुक्त स्वतः रोजगार आशा देवी, संस्था निदेशक आदि मौजूद रहे। करमा देवी ग्रुप के ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। योग सत्र का संचालन हार्टफुलनेस संगठन के प्रशिक्षक एसके सिंह और आर पांडे ने किया। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से राजन इंटरनेशनल एकेडमी पर योग शिविर का आयोजन किया। योग प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश चौधरी व अशोक पांडेय ने योगाभ्यास कराया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा गोपेश्वर त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, उपस्थित रहे।
वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में योग दिवस पर पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार थाना, सीएचसी, नगर पंचायत कार्यालय में योग दिवस पर कर्मियों ने योगाभ्यास किया। हरैया प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व योग दिवस पर पंचायत भवनों, अमृत सरोवर के किनारे लोगों ने योगाभ्यास किया। थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। ग्राम पंचायत इंदौली आमा पांडेय, खम्हरिया, नारायणपुर मिश्र, केशवपुर, खैरी ओझा आदि जगहों पर भी योगाभ्यास हुआ। महुघाट स्थित कैल्वरी आइडियल स्कूल में प्रधानाचार्य सुजाता मसीह के नेतृत्व में योगाभ्यास हुआ।
रुधौली संवाद के अनुसार, राजकीय महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। थाना शिव मंदिर परिसर में कस्बे में व्यवसायियों, थाने पर पुलिस कर्मियों ने विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवमी में मो. इकबाल, नगर पंचायत में अध्यक्ष उर्मिला देवी, महादेवा में प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, कमोखर में राजेश कुमार चौधरी, सजहरा में रविचंद पांडेय, खरवनिया में राम किशुन चौधरी, कोहड़वा में परशुराम यादव, घुघसा में विरेंद्र सिंह, महथा में अनवर शाह, खोरिया में आनंद उपाध्याय, मेहड़ा में मो. अली, कराहपिठिया में कमलेश चौधरी, डेल्हा पार में राजेश कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ रहने में सहायक है। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, योग दिवस पर रामनगर ब्लाॅक और तहसील परिसर में लोगों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
दुबौलिया संवाद के अनुसार, थाना, अमृत सरोवर सांडपुर, लारा, मसहा देवारागंगबरार, मरवटिया, भकरही आदि जगहों पर योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। सल्टाैआ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक व थाना परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। मौके पर बीडीओ अनिल कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास गिरि आदि मौजूद रहे। बभनान संवाद के अनुसार, आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने तमाम योग क्रियाओं का अभ्यास किया। नगर पंचायत के महागौरी मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। मौके पर विजय कुमार गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह, आशीष सिंह, रविंद्र कसौधन आदि मौजूद रहे।
...
योग के साथ ही समृद्ध पर्यावरण सभी की जिम्मेदारी
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर्रैया के विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में अमोढ़ा स्थित रामरेखा मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डीएम आंद्रा वामसी व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग के साथ ही समृद्ध पर्यावरण हम सबकी जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन लेकर गंभीर होना होगा वरना आने वाली पीढि़यों को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। जब पर्यावरण अच्छा होगा तो हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। डीएम अंद्रा वामसी ने कहा कि योग दिवस तो जागरूकता के लिए है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे दिनचर्या में शामिल करें। तब इसका सही लाभ ले पाएंगे। मौके पर एसडीएम हर्रैया विनोद त्रिपाठी, सीओ अशोक कुमार मिश्र, तहसीलदार अनुराग सिंह, बीडीओ हर्रैया सुशील कुमार पांडेय, राम सिंगार ओझा, प्रेम शंकर ओझा, अरविंद सिंह, अमरनाथ सिंह, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

...
बंदियों ने जेल में किया योगाभ्यास
बस्ती। जिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों व बंदियों ने योगाभ्यास किया। कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग करने से शारीरिक व मानसिक चेतना का विकास होता है। इससे शरीर को निरोगी बनाए रखने में मदद मिलती है। मौके पर उपकारापाल जयशंकर यादव, रोशन आरा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed