{"_id":"65298f4ba3e988911f070e74","slug":"accused-of-pressurizing-police-to-compromise-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5692-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाने के रखौना चौकी क्षेत्र की एक युवती के पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मगर, पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही है। जन सुनवाई पोर्टल और पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन शिकायत की गई है।
पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि एक गांव का लड़का एक वर्ष से पड़ोस में आता-जाता था। उसने बेटी को प्रेमजाम में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबध बनाए। जब बेटी शादी का दबाव बनाने लगी तो मना कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत 10 अक्तूबर को रखौना चौकी पर की गई। चौकी की पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय चौकी पर बुलाकर समझौते का दबाव बना रही है। रखौना चौकी प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष को बुलाया गया था। समझौता नहीं कराया जा रहा है। संवाद